आईसीसी World Cup 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है जिसमें 1 साल से भी कम का समय रह गया है। यही वजह है कि सारी ही टीमों ने अपनी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। आज हम आपको वर्ल्डकप 2019 में भारतीय टीम के मध्यक्रम के बारे में बताएंगे।
नंबर-6 एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। धोनी ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हुए हैं। धोनी टीम में किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/BnAyMQfAWjn/?hl=en&tagged=bcci
लेकिन कप्तान विराट कोहली धोनी को World Cup 2019 में टीम में एक महत्वपूर्ण फिनिशन के रूप में भूमिका देंगे। एमएस धोनी को वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल और महान फिनिशर माना जाता है।
नंबर-5 अंबाती रायडू
भारतीय टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू एक नियमित मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। दिग्गज बल्लेबाज रायडू घरेलू क्रिकेट में पुरानी गेंद से बहुत अच्छी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। यही वजह है कि वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें कप्तान कोहली के अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
https://www.instagram.com/p/BjM-lrKjLFt/?hl=hi&taken-by=ambati.rayudu23
अंबाती रायडू ने इस साल आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में हिस्सा दिया गया था लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद वह टीम से बाहर हो गए थे। World Cup 2019 में अंबाती रायडू नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
नंबर-4 केएल राहुल
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल देश के सबसे होनहार युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। केएल राहुल नियमित सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के रुप में एक जबरदस्त जोड़ी भी हैं।
https://www.instagram.com/p/BnAvp8ngLk7/?hl=en&tagged=bcci
ऐसे में कप्तान विराट कोहली World Cup 2019 ने केएल राहुल को मध्यक्रम में नंबर 4 पर अजमा सकते हैं।
नंबर-3 विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान समय में दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठï बल्लेबाज हैं। विराट कोहली World Cup 2019 में भारतीय टीम में सबसे महत्वपूर्ण नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पूरा बल्लेबाजी क्रम कप्तान विराट कोहली के आस-पास की होगा।
https://www.instagram.com/p/BnAR03jnw9M/?hl=en&tagged=bcci