बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से जमकर रन बरसे।
इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े , तीसरे छक्के के लिए गेंद जैसे ही बाउंड्री लाइन के पार हुई वैसे ही धोनी वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में एक पायदान उपर आ गए।
ये लिस्ट है अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सर्वाधिक छक्कों की। महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के 43 छक्कों के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम अब टी20 क्रिकेट में 44 छक्के दर्ज हैं।
अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद 86 छक्कों के साथ इस लिस्ट में अव्वल नम्बर पर हैं।
वहीं न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम 58 छक्के लगाकर धोनी से इस क्रम में एक स्थान उपर हैं।
धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। धोनी ने आखिर के ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की और सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन ठोक डाले। धोनी ने 19वें ओवर की 4 गेंदों में 11 और आखिरी ओवर की 5 गेंदों में 17 रन ठोके। इस तरह धोनी ने सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन जड़ दिए। धोनी की इस तरह की बल्लेबाजी को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्हें लंबे समय बाद वो धोनी दिखाई दिया जो गेंदों को सिर्फ बाउंड्री के बाहर पहुंचाने के लिए जाना जाता था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।