टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री आज दोपहर यानी 11 जनवरी 2021 को पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का आज दोपहर ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। हाल ही में विराट कोहली ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के माध्यम देते हुए बेटी के जन्म की सभी को गुड न्यूज दी है।
कोहली ने इस बात के किया खास अपील
विराट कोहली ने अपने पोस्ट के जरिए जाहिर किया हम दोनों को यह बात बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बता दें कि विराट कोहली इस खुशखबरी देने के बाद से विरुष्का के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा पा रहे हैं। बीते दिनों विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस वाइफ के रेगुलर चेकअप के लिए उन्हें बांद्रा स्थित एक क्लिनिक ले जाते हुए स्पॉट हुए थे,तब फैंस यह कयास लगा रहे थे कि क्या अनुष्का अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं।
पिछले साल किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
बता दें विराट और अनुष्का ने साल 2020 में अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर की पुष्टि की थी। इस खुलासे के बाद विराट और अनुष्का दोनों ही ट्विटर पर टें्रड करने लगे थे।
फैंस के बीच दोनों की लाइफ के इस खास पल को लेकर बहुत खुशी और उत्साह था। वहीं अब ऐसे में विराट और अनुष्का की बेटी इस दुनिया में आ गई हैं तो सभी को नन्हीं परी की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है।