ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया। लाइव मैच के बीच में इंग्लैंड के रॉब हाले ने ऑस्ट्रेलिया की नटाली को प्रपोज किया और नटाली ने उनका प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया। इसका वीडियो 7 क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
She said yes! How good! pic.twitter.com/Mc7erNaeYO
— 7Cricket (@7Cricket) December 10, 2021
वहीं बार्मी आर्मी ने इन दोनों के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि रॉब और नटाली 2017 में एशेज सीरीज के दौरान ही मिले थे। इन दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्रिकेट स्टेडियम में इस तरह के प्रपोजल पहले भी हुए हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग देश से हैं, जो इस प्रपोजल को और भी खास बनाता है।
Rob and Natalie – Barmy Army couple after having their first date at the SCG in 2017 🏴
Congrats 🎉#Ashes pic.twitter.com/itrrV4P5KY
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) December 10, 2021
आपको बता दे गाबा टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन के दौरान ये हुआ। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 413 रन था। नटाली अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं और ऑस्ट्रेलिया की पीली जर्सी में ही नजर आईं। नटाली के हां बोलते ही रॉब ने उन्हें अपनी बाहों में भर लिया और फिर अंगूठी भी पहनाई।