इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को विश्व कप 2019 का खिताब जीताया। जब इंग्लैंड विश्व कप जीता तो इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ बेन स्टोक्स की भी आंखे इस क्षण नम थी। उनकी व्यक्तिगत कहानी को न्यूूजीलैंड के खिलाफ इस जीत ने पूरा कर दिया।
न्यूूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को विश्व कप का खिताब जीताया है साथ ही मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड केे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की छह गेंदों पर बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने 15 रन बनाए। शायद आप नहीं जानते हैं कि बेन स्टोक्स खेलते इंग्लैंड की टीम में हैं लेकिन उनका जन्म न्यूजीलैंड में हुआ है।
बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, यह सब चार साल की कड़ी मेहनत है और अब यहां दुनिया के चैंपियन के रूप में खड़ा होना है, यह एहसास एक अद्भुत है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी बात करते हुए कहा, बेन स्टोक्स, वह एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने तब कदम बढ़ाया जब उनकी टीम को उनकी जरूरत थी। यह महानता का प्रतीक है।
विलियमसन से क्यों मांगी स्टोक्स ने माफी?
विश्व कप जीतने के लिए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने जिस तरह से मेहनत की उसके साथ-साथ किस्मत ने भी उनका पूरा साथ दिया। मैच के दौरान किस्मत ही थी जब इंग्लैंड को वो चार रन मिल। अगर वह चार रन इंग्लैंड को नहीं मिलते तो परिणाम कुछ ओर होता। इंग्लैंड इन्हीं चार रनों की वजह से चैंपियन बना तो वहीं स्टोक्स ने कई बार इन चार रनों के लिए न्यूूजीलैंड के कप्तान विलियमसन से भी माफी मांगी।
“I said to Kane I’ll be apologising for that for the rest of my life” – Ben Stokes on those fortunate four runs that turned the game.#SpiritOfCricket | #WeAreEngland pic.twitter.com/b5bAT6p0M6
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) 14 जुलाई 2019
इंग्लैंड की पारी के दौरान आखिरी ओवर में उन्हें 15 रन जीत के लिए चाहिए थे। स्टोक्स ने उस ओवर की तीसरी गेंद पर एक छक्का लगाया। उसके बाद अंतिम तीन रनों पर इंग्लैंड को 9 रन चाहिए थे। तभी स्टोक्स ने चाैथी गेंद पर 2 रन लिए लेकिन मार्टिन गप्टिल ने गेंद फेंकी जो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकरा कर बाउंड्री पर चली गई। इस तरह से अगली दो गेंदों पर 6 रन इंग्लैंड को जीतने के लिए दिए थे।
हालांकि आईसीसी के नियमों के अनुसार यह रन सही थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान इस रन से बहुत दुखी हो गए थे। मैच के बाद उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था कि यह बेहद शर्म की बात है कि स्टोक्स के बल्ले से गेंद लग कर बाउंड्री पर चली गई और इसके बाद मैच का रूख ही पूरा बदल गया।
मैच के बाद केन विलियमसन ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा कभी दोबारा ऐसे मौके पर न हो। वहीं न्यूजीलैंड में जन्मे बेन स्टोक्स ने भी केन से इस पर माफी मांगी और कहा, मैंने केन से इस बारे में कई बार माफी भी मांगी है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। विश्व कप 2019 में कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।