Virat-Rohit के संन्यास पर Gautam Gambhir की राय आई सामने

विराट-रोहित के संन्यास पर Gautam Gambhir की राय आई सामने

29 जून 2024 को आखिर वह हो गया जिसका इंतज़ार भारतीय क्रिकेट फैंस पिछले 11 साल से कर रहे थे। भारतीय टीम ने आखिरकार एक बार फिर वर्ल्ड कप अपने नाम करते हुए दुनिया में तिरंगे को ऊंचा कर दिया है। जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का हर खिलाड़ी, हर कोचिंग स्टाफ और पूरा का पूरा देश जश्न के माहौल में खो गया। देश के विभिन्न हिस्सों में फैंस सड़कों पर उतर कर तिरंगा फहराते नज़र आये। ऐसा लगा जैसे दिवाली का त्यौहार है फैंस पटाके जला रहे थे। सभी की आंखों में ख़ुशी के आंसू थे। मानो की जैसे एक साथ 150 करोड़ लोगों का सपना एक साथ पूरा हो गया हो। मैच के बाद कुछ ऐसी ख़बरें भी आई जिनसे फैंस को थोड़ा झटका लगा होगा जिसमें सबसे प्रमुख किंग विराट कोहली, हिटमैन रोहित शर्मा और सर रवीन्द्र जडेजा के टी20 क्रिकेट से संन्यास की ख़बरें शामिल हैं। जहां इस खबर के बाद फैंस और दिग्गज ने इन फैसलों को सही बताया है तो कुछ डाई हार्ट फैंस इन फैसलों से थोड़े दुखी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भविष्य के हेड कोच Gautam Gambhir ने भी अपने विचार रखे हैं।

HIGHLIGHTS

  • 29 जून को जीता भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
  • मैच के बाद रवीन्द्र जडेजा, विराट कोहली, और रोहित शर्मा ने कहा T20I को अलविदा
  • Gautam Gambhir ने भी दी विराट-रोहित को बधाई 

384050
भारत के 2024 में टी20 विश्व कप जीतने पर पूर्व क्रिकेटर Gautam Gambhir ने कहा, “पूरा देश बहुत खुश है। मैं रोहित शर्मा और पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं…” विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास पर उन्होंने कहा, “विश्व कप जीत के साथ टी20 करियर का अंत करने से बेहतर क्या हो सकता है। वे दोनों महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। वे वन डे और टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। मुझे यकीन है कि वे देश और टीम की सफलता में योगदान देते रहेंगे।



gambhir adsf
आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अब ख़त्म हो चुका है इसके बाद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी Gautam Gambhir ही संभालते हुए नज़र आएंगे। गंभीर श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। उससे पहले होने वाली ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण जा सकते हैं। भारत ज़िम्बाब्वे 5 टी20 मैच सीरीज 6 जुलाई से शुरू होगी। उसके बाद इस महीने 27 जुलाई से भारत श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर इसी सीरीज से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। विराट रोहित जडेजा के टी20 क्रिकेट से संन्यास के बाद अब गंभीर को एक नए सिरे से टी20 क्रिकेट की टीम को तराशना होगा क्योंकि 2026 में एक बार टी20 विश्वकप है जो की भारत में खेला जाना है। वहीं भारत को अब अगली ICC इवेंट चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है अब देखना होगा कि टीम इंडिया इस मार्की इवेंट के लिए रोड मैप तैयार करती है। टी20 क्रिकेट से संन्यास का अर्थ फैंस इस बात से भी लगा रहे हैं कि गंभीर, विराट, रोहित की नज़रें अब ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 जीतने पर हैं अब देखना होगा कि भारत इसके लिए कैसे तैयारी करता है। अब आप हमे बताइए कि क्या विराट और रोहित ने टी20 क्रिकेट से संन्यास आखिर क्यों लिया। क्या दोनों की नज़रें 2027 वर्ल्ड कप पर हैं या फिर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।