मैनचेस्टर : महेंद्र सिंह धोनी की मध्य के ओवरों में तेजी से रन जुटाने में विफलता आलोचकों के लिए चिंता का कारण हो सकती है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है जिन्होंने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज का बचाव करते हुए उनके अनुभव और उनकी सलाह को मूल्यवान करार दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ के बाद गुरूवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ भी स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहने के कारण धोनी की काफी आलोचना हुई।
पूर्व भारतीय कप्तान ने शुरुआत में काफी दिक्कत हुई लेकिन अंतिम ओवर में उन्होंने 16 रन जुटाये और 61 गेंदों पर 56 रन बनाये जिससे स्कोर सात विकेट पर 268 रन रहा। कोहली ने कहा कि धोनी को पता है कि वह क्रीज पर क्या करना चाहता है। जब कभी-कभार उनका प्रदर्शन खराब हो जाता है तो हर कोई उनके बारे में बात करना शुरू कर देता है।
हम हमेशा उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने इतने सारे मैचों में जीत दिलायी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जो सहज क्रिकेट खेलते हैं और रणनीति के हिसाब से चलते हैं। उन्हें खेल की इतनी गहरी समझ है कि वह हमेशा हमे राय देते हैं जैसे उन्होंने कहा कि 260 रन का स्कोर अच्छा है। वह महान खिलाड़ी हैं। हम सभी इस बात को जानते हैं।


Download Android App
Download iOS App



