महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में रांची में न्यूक्लिअस मॉल में एक स्टोर का उद्घाटन किया जिसमे वो ब्रांड अम्बेस्डर होने के साथ-साथ पार्टनर भी है। इस स्टोर का नाम है सेवन स्टोर सीरीज, उद्घाटन के वक्त उनके साथ रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरुण पांडेय भी मौजूद थे।
अभी ये स्टोर सिर्फ रांची में खुला है और आगे इस तरह के कई स्टोर्स देख भर के कई प्रमुख शहरों में खोलने की तैयारी है। ये स्टोर दुनिया भर के मशहूर स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचाएगा।
इस मौके पर धोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में उनके फैंस माल के भीतर मौजूद थे जिनमे से कुछ से धोनी ने मुलाकात भी की। धोनी इस दौरान काफी खुश नजर आये और उन्होंने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।
धोनी ने कहा पिछले दस सालों में ये पहला मौका है जब वो इस तरह बहार निकले है। उन्होंने कहा वो अपने शहर से बहुत प्यार करते है और यहाँ के लोगों से भी। फैंस के लिए उन्होंने कहा की देश युवाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगा और आप किसी भी काम को करे तो उसे पूरी ईमानदारी से करे और सफलता जरूर हासिल होगी।
धोनी कई मायनों में युवाओं के लिए आदर्श है, जिस तरह एक छोटे से शहर से निकल कर उन्होंने सफलता की बुलंदियों को हासिल किया है, वो उन्हें आम लोगों के लिए प्रेरणा बनाता है। इस सोरे के बारे में उन्होंने फैंस को जानकारी देते हुए कहा की ये स्टोर दुनिया के बेहतरीन स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड्स को भी पेश करेगा और इस वर्ष के अंत तक कई शहरों में 20 से 25 स्टोर खोले जाएंगे।
धोनी ने बताया कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है।उम्मीद की जा रही है धोनी के इस स्टोर बिसनेस को भी अच्छी कामयाबी मिलेगी और लोग इसे पसंद करेंगे।