लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

धोनी अपनी बटालियन के साथ घाटी में बढ़ते तनाव के बीच इस अंदाज में दिखाई दिए, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है और इस समय वह सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं। 
1564987622 ms dhoni
कश्मीर में धोनी विक्‍टर फोर्स के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। धोनी का सोशल मीडिया पर ड्यूटी संभालने के बाद पहली बार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी अपनी सेना के साथी जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपनी टीम के लिए धोनी सर्विस कर रहे हैं।
1564987716 ms dhoni
विश्व कप से बाहर होने के बाद यह अटकलें आ रहीं थीं कि धोनी संन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने इसी बीच बोर्ड से अनुरोध किया कि उनका नाम वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में ना शामिल किया जाए क्योंकि वह भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी संभालना चाहते हैं। 
1564987987 screenshot 1
भारतीय सेना में धोनी ने 31 जुलाई को विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में ड्यूटी संभाली है। बता दें कि धोनी कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ 15 अगस्त तक रहेंगे। धोनी को इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी दी गई है। 

लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से धोनी को 2011 में नवाजा गया था। हालांकि सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप धोनी ने 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में लगाई थी जिसके बाद वह पैराट्रूपर के लिए क्वालिफाइड हो गए थे। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। 
1564988004 dhoni 2
कई बार सेना की वर्दी में धोनी को देखा जा चुका है। धोनी ने जवान के रूप में अपना पद्म सम्मान लिया था। कश्मीर में जिस विक्टर फोर्स के साथ धोनी तैनात हुए हैं। कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में उनकी यूनिट है। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से माहौल गमगीन चल रहा है।
1564988120 dhoni padma bhushan
अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश घाटी में दिया गया है लेकिन रोजाना नए आदेश आ जाते हैं जिसे हड़कंप मच जाता है। बता दें कि मोबाइल सेवा भी जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बंद कर दी गई है जिससे अफवाहों पर रोक लग जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।