बीते मंगलवार को आईसीसी विश्व कप 2019 का 24वां मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया। यह मैच वनडे क्रिकेट के उन मैचों में से एक है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने कुछ खास नहीं किया लेकिन इंग्लैंड टीम ने कई रिकॉडर्स अपने नाम बना लिए।
इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने हैं लेकिन सबसे रोमांच इस मैच में छक्कों की बारिश रही है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के इस मैच में इतने छक्के लगे जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ऐतिहासिक पारी खेली है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं इंग्लैंड की तरफ से कप्तान मोर्गन ने 148 रनों की पारी महज 71 गेंदों में खेली। मोर्गन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौके जड़े। अफगानिस्तान को इंग्लैंड ने इस मैच में 6 विकेट से हरा दिया और छक्कों का एक बेमिसाल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
एक पारी में मोर्गन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में कप्तान इयोन मोर्गन ने एक वनडे पारी में 17 छक्कों का रिकॉर्ड बना दिया। यह रिकॉर्ड पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने एक वनडे पारी में 16 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम था। अब इस रिकॉर्ड को मोर्गन ने तोड़ दिया है।
एक खिलाड़ी द्वारा विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा छक्के
इयोन मोर्गन ने विश्व कप मैच में एक बल्लेबाजी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले क्रिस गेल के नाम पर था। उन्होंने विश्व कप 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे। अब यह रिकॉर्ड 17 छक्कों के साथ मोर्गन के नाम पर है।
सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड एक पारी में
मंगलवार को इसी बीच एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 25 छक्के लगाए हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इंग्लैंड ने अपना ही पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल ग्रेेनाडा में एक पारी में सबसे ज्यादा 24 छक्के लगे थे।
सबसे ज्यादा छक्के खाए एक गेंदबाज ने
गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पर बन गया है। राशिद खान ने इस मैच में 9 ओवरों में 110 रन दिए हैं जिसमें 11 छक्के उन्हें लगे हैं।
दूसरे नंबर पर आ गए मोर्गन इस मामले में
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसी भी विश्व कप में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम पर है। क्रिस गेल ने यह रिकॉर्ड विश्व कप 2015 में 26 छक्के का रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में इयोन मोर्गन दूसरे नंबर पर हैं। विश्व कप 2019 में इयोन मोर्गन ने 5 मैचों में 22 छक्के जड़े हैं।