आईसीसी विश्व कप 2019 को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। जहां विश्व कप को लेकर कुछ टीमों ने अपनी कमर कस ली है तो वहीं कुछ ऐसी टीमें भी हैं जिनके ऊपर इंजरी का खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें विश्व कप से पहले इंजरी लग गई है तो वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाडिय़ों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन भी चोटिल हो गए हैं और वह विश्व कप के इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल रिचर्डसन को कंधे पर चोट लग गई है। विश्व कप टीम में बोर्ड ने रिचर्डसन को बतौर विकल्प के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया था।
झाय रिचर्डसन हुए विश्व कप टीम से बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में वनडे सीरीज में झाय रिचर्डसन को खिलाया था जिसमें उनको कंधे पर चोट लग गई थी। रिचर्डसन को कंधा पूरी तरह से डिसलोकेट हो गया है और विश्व कप से पहले बिल्कुल सही होने के आसार रिचर्डसन के नजर नहीं आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकले ने रिचर्डसन की चोट पर कहा है कि, ये स्पष्ट रूप से टीम के लिए और झाय के लिए बहुत निराशाजनक खबर है, जो अपने रीहैब के दौरान असाधारण रहे हैं। हालिया मूल्यांकन और नेट्स में गेंदबाजी करने केप्रयास के बाद, ये स्पष्ट था कि झाय तेजी से प्रगति नहीं कर रहा था और इसलिए, चयनकर्ताओं ने उसे टीम से हटाने का निर्णय लिया है।
डेविड बीकले ने आगे कहा, झाय अपना रीहैब जारी रखेंगे और आने वाले हफ्तों में फिर से गेंदबाजी शुरू करेंगे। इस स्तर पर, हमें अभी भी उम्मीद है कि वो ऑस्ट्रेलिया ए के इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध हो सकता है।
इस तरह है ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम
एरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।


Download Android App
Download iOS App









