भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह टीम के सेलेक्टर्स से एक बार फिर से नाराज हो गए हैं। दरअसल वह सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम में ना होने की वजह से चयनकर्ताओं से नाराज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयनकर्ताओं ने बीते सोमवार को चयन किया। चयनकर्ताओं ने इस बार भी भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं दिया।

इसके बाद तो चयनकर्ताओं के फैसले पर हरभजन सिंह बहुत ही भड़के हुए दिखाई दिए। भारतीय सेलेेक्टर्स के खिलाफ हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिए अपनी भड़ास निकाली।
हरभजन सिंह ने उठाए सेलेक्टर्स पर सवाल
सेलेक्टर्स के खिलाफ भड़ास निकालते हुए हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आखिर सूर्यकुमार यादव ने गलत क्या किया है? सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही रन बना रहे हैं जो कि इंडिया ए और इंडिया बी के लिए चयनित हो रहे हैं। अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?
I keep wondering what’s wrong @surya_14kumar hv done ? Apart from scoring runs like others who keep getting picked for Team india india/A india /B why different rules for different players ???
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 24, 2019
इससे पहले भी सूर्यकुमार यादव के सेलेक्शन ना होने पर सेलेक्टर्स के प्रति हरभजन सिंह ने भड़ास निकाली थी। पिछले महीने नवंबर में सूर्यकुमार की खूब तारीफ करते हुए हरभजन ने कहा था कि भारतीय टीम में अब इस खिलाड़ी का सेलेक्शन होना चाहिए।

हरभजन ने उस समय ट्वीट करके कहा था, शाबाश सूर्यकुमार यादव। ये काफी खास है। आपका जल्द ही इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं। उनका कहना है कि दरवाजे खटखटाते रहें लेकिन अब समय है कि दरवाजा ही तोड़ दिया जाए। इस तरह का प्रदर्शन करते रहो जिससे वे ज्यादा समय तक तुम्हें नजरअंदाज न कर पाएं।
जबर्दस्त प्रदर्शन किया है सूर्यकुमार ने
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन की उम्मीद खुद सूर्यकुमार यादव को भी थी। जबर्दस्त प्रदर्शन लगाता घरेेलू सीजन में सूर्यकुमार यादव करते आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादवन ने 392 रन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 168 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के चार मैचा में 113 की औसत से सूर्यकुमार यादव ने रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ए दौरे के लिए सूर्यकुमार को इंडिया-ए टीम में जगह मिली है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने इंडिया ए टीम में सेलेेक्शन पर कहा, हां मेरा लक्ष्य भारत की तरफ से खेलना ही था लेकिन इसके साथ ही आपको वर्तमान की परिस्थितियों को स्वीकार करना होता है। आपको अपनी प्रक्रिया का अनुसरण करना पड़ता है। अगर आप छोटी चीजों पर ध्यान दो तो आपको सेलेक्शन खुद हो जाएगा।

वर्तमान की परिस्थितियों को स्वीकार करना कितना मुश्किल है जब यह सूर्यकुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मैं यह सोचता रहता हूं कि मुझे भारत से खेलना है लेकिन आखिर में मुझे तात्कालिक परिस्थितियों को स्वीकार करना होता है। अगर राष्ट्रीया टीम में चयन होना है तो ऐसा होगा।


Download Android App
Download iOS App



