अक्सर देखा गया है की हमउम्र लोग अगर आपस में शादी करते है तो बाकियों की तुलना में उनके बीच आपसी तालमेल अच्छा होता है पर आज हम आपको ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिनका उम्र के मामले में अपनी पत्नियों के साथ कोई मेल नहीं है पर फिर भी ये सबसे हॉट कपल्स में शुमार है। आइये नज़र डालते है की ये क्रिकेट खिलाड़ी कितने बड़े और छोटे है अपनी पत्नियों से उम्र के मामले में।
ये क्रिकेटर्स है सबसे हॉट कपल्स
1. शिखर धवन:
शिखर धवन और उनकी पत्नी की आयशा की कहानी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं है , फेसबुक से शुरू हुआ प्यार जल्द ही शादी में बदल गया और लोग हैरान रह गए। क्रिकेट के गब्बर अपनी पानी से 10 साल छोटे है।
2. शोएब अख्तर :
दुनिया में अपनी तेज़ गेंदबाजी का खौफ पैदा करने वाले शोएब अख्तर बोल्ड हुए अपने से 18 साल छोटी रूबाब के प्यार में। जहाँ रुबाब की उम्र महज़ 23 साल है वही शोएब 41 साल के है।
3. वसीम अकरम :
पकिस्तान के दिग्गज तेज़ गेंदबाज वसीम अकरम ने भी अपने से अपने से 17 साल छोटी ऑस्ट्रेलियन लड़की से शादी की है, हालाँकि ये उनकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने यह शादी 2013 में शानिएरा से की है।
4. ग्लेन मैकग्रा :
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज ने भी अपने से 12 साल कम उम्र की सारा से शादी की है , जहाँ इस समय ग्लेन मैकग्रा 47 साल के हैं और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है।
5. सचिन तेंदुलकर :
भारत के महान बल्लेबाज अपनी पत्नी अंजलि से 6 साल छोटा है। एक एअरपोर्ट पर मुलाकात के बाद प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। सचिन इस वक्त 43 साल के हैं तो अंजलि 47 साल की है ।
6. इरफान पठान :
4 फरवरी 2016 को सफा बेग से शादी से शादी करने वाले इरफ़ान पठान अपनी पत्नी से 10 साल बड़े है। इरफान पठान की उम्र 32 साल है तो वहीं उनकी पत्नी सफा बेग 22 साल की है.
7. महेंद्र सिंह धोनी :
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी से 8 साल बड़े है। कोलकाता के होटल में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर शादी हो गयी। धोनी इस वक्त 36 साल के है और उनकी पत्नी की उम्र 28 साल है।