आईसीसी विश्व कप 2019 का 26वां मैच बांग्लादेश और ऑसट्रेलिया के बीच में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया ने 48 रनों से करारी मात दे दी। बांग्लादेश के गेंदबाज सौम्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट चटकाए।

सौम्य सरकार ने डेविड वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच का महम्वपूर्ण विकेट लिया। सौम्य सरकार ने फिंच का विकेट लेकर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया जिसके बाद आईसीसी ने सरकार की तुलना फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टयानो रोनाल्डो से कर दी।
आईसीसी ने ये ट्वीट किया था शेयर
आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सौम्य सरकार और क्रिस्टियानो रोनोल्डो की जशन मनाते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, जन्म से ही अलग हो गए? उसके बाद तो लोगों ने आईसीसी के इस ट्वीट का जमकर मजाक उड़ाया और मजेदार ट्वीट भी किए।


यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्टः https://twitter.com/cricketworldcup/status/1141669724973096960
लोगों ने आईसीसी के इस ट्वीट की जमकर आलोचना की
आईसीसी के इस ट्वीट की कई लोगों ने कड़ी आलोचना भी की तो वहीं कुछ लोगों ने इस रोनाल्डो का अपमान ही बता दिया। हालांकि कई लोगो ने आईसीसी को इस ट्वीट को डिलीट करने की सलाह दे दी।






बांग्लादेश के सौम्य सराकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में तीन विकेट 58 रन देकर लिए। डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा का सरकार ने विकेट लिया। लेकिन बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के इन तीनों बल्लेबाजों ने पकड़ बनाने का मौका नहीं दिया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 381 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए तो वहीं बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए और यह मैच 48 रनों से हार गई। आईसीसी विश्व कप 2019 की अंक तालिका में बांग्लादेश 8 मैचों में पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



