अंडर-19 वर्ल्ड कप अगले साल से लड़कियों के लिए शुरू हो सकता है, ये देश मेजबानी करेंगे

Summary :

लड़कियों के अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले साल कर सकता है। आईसीसी की मीटिंग

लड़कियों के अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले साल कर सकता है। आईसीसी की मीटिंग के दौरान कुछ महीने पहले ही सदस्यों ने यह कहा था कि हर 2 साल के अंदर जैसे लड़कों के लिए टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है उसी तरह से एक ग्लोबल इवेंट लड़कियों के लिए भी आयोजित किया जाए। 
खबरों की मानें तो एक भारतीय अखबार को यह जानकारी दी है कि लड़कियों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया कर सकता है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन करने का दोनों देशों के पास अनुभव है। अंडर-19 विश्व कप लड़कों का अगले साल साउथ अफ्रीका में खेला जाना है। 
 

महिला क्रिकेट को है आईसीसी से उम्मीद

दरअसल लड़कियों के लिए ऐसा टूर्नामेंट इसलिए आयोजित किया जा रहा है कि पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट को ज्यादा बढ़ावा मिल सके। आईसीसी यह उम्मीद कर रही है कि जिस तरह से पूरी दुनिया में लड़कों को मौका दिया जाता है और उनका नाम रोशन होता है उसी तरह से लड़कियों के साथ भी ऐसा ही हो। 
भविष्य के लिए यह टूर्नामेंट्स एक बेस के तौर पर काम करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली और केन विलियमसन ने पहले जूनियन टीम की कप्तानी की उसके बाद वह सीनियर टीम के कप्तान बने और वह लगातार अपने देश और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। 
इस मामले पर सूत्रों ने बात करते हुए कहा है कि, दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिन्हें बेहतरीन खिलाड़ी चुनने में बहुत परेशानी होगी लेकिन यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। हालांकि कई ऐसे देश भी हैं जहां महिला क्रिकेट है ही नहीं, ऐसे में ये टूर्नामेंट्स महिलाओं के लिए एक बेहतरीन मौके की तरह होंगे जहां खिलाड़ी अपना भविष्य संवार सकते हैं। 
भारत में लोढ़ा समिति के आने के बाद कई सारे उम्र सूची में बीसीसीआई में लड़कियों के लिए ग्रुप टूर्नामेंट की भी शुरुआत करी है। बोर्ड इससे पहले सीनियर टूर्नामेंट का ही आयोजन करता था। 

Desk Team