वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पांचवां और आखिरी वनडे बहुत ही आसानी से जीत लिया। भारतीय टीम ने पांचवे वनडे में वेस्टइंडीज टीम को पहले 104 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया फिर उसके बाद जीत के लिए 105 के मामूली स्कोर को 1 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
भारतीय टीम ने इस मैच को 14.5 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम पर किए हैं।
2018 में Rohit Sharma ने 1000 रन पूरे किए हैं
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma ने साल 2018 में अपने वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए इस मैच में महज 33 रन बनाने की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 63 रन बनाए हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा के इस साल 1030 रन हो गए हैं।
रोहित शार्म के अलावा महज दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 से ज्यादा रन इस साल बनाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली 1202 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं।
वहीं इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 1025 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने तीसरी बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इससे पहले 2013 और 2017 में ऐसा किया था।
FIFTY!
The Hitman @ImRo45 looks in great touch as he brings up his 37th ODI half-century 👏👏💥#INDvWI pic.twitter.com/GlYXnG9vDM
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018
मैक्कुलम को छक्के लगाने के मामले में Rohit Sharma ने पीछे छोड़ दिया
Rohit Sharma ने इस मैच में तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 193 मैच में 201 छक्के लगाए हैं। जबकि, मैक्कुलम 260 मैच में 200 छक्के हैं।
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 398 मैच में 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल (275) दूसरे, सनथ जयसूर्या (270) तीसरे, एमएस धोनी (218) चौथे और एबी डिविलियर्स (201) पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा छठे नंबर पर हैं।