भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान में उतरते हैं तो पूरा ग्राउंड माही-माही की गूंज से झूम उठता है। क्रिकेट फैंस धोनी की सादगी और उनके खेल के दीवाने हैं। वहीं इन दिनों तो हवा आईपीएल की है तो सभी क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं।
बता दें कि फैंस की दुआओं की वजह से ही महेंद्र सिंह की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 12 में टॉप पर पहुंच गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते रात हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ये पोजिशन हासिल की है। वहीं धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद आप भी कह देंगे वाह माही वाह।
कर रहे थे फ्लाइट का इंतजार
महेंद्र सिंह धोनी ने ये फोटो 10 अप्रैल के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। माही ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि यदि फ्लाइट सुबह-सुबह की हो तो फिर ऐसा ही होता है।
एयपोर्ट के फर्श पर ही फ़रमाया आराम
महेंद्र सिंह धोनी इस फोटो में एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में फर्श पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। फ्लाइट सुबह होने की वजह से धोनी ने फर्श पर ही आराम करने का मन बना लिया। वहीं कई लोगों का कहना तो ये भी हकि उनके दूसरी ओर लेटी हुई महिला उनकी वाइफ साक्षी है। जबकि धोनी ने ट्वीट में इस बात को कोई जिक्र नहीं किया है।
यहाँ देखें इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BwD9VVXFdJt/?utm_source=ig_embed
धोनी के मुरीद हुए फैंस
बता दें कि धोनी की इस फोटो पर अभी तक 1लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। जबकि कई सारे फैंस ने कमेंट के जरिए धोनी की तारीफ की है। यहां तक की एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि भगवान आराम कर रहे हैं।
अगला मैच जयपुर में 11 मार्च को है
आईपीएल सीजन 12 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन अभी तक के मैचों में शानदार रहा है। 11 अप्रैल यानी गुरूवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़ेगी। जिसके लिए सीएसके चेन्नई से सीधे जयपुर निकल चुकी है