बीते बुधवार आईपीएल सीजन 12 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार इस टूर्नामेंट में हारी थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में पहला मैच एक-दूसरे के साथ खेलीं थीं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था जिसमें मेजबान टीम ने मेहमान टीम को करारी मात दे दी थी। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की यह पहली हार थी।
चेन्नई के मैैच हारने के बाद भी कप्तान धोनी की प्रसिद्धि में कोई भी कमी नहीं आई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी को अपने फैन्स को बहुत साथ मिला था।
इस अंदाज में मिले धोनी अपनी खास फैन से
महेंद्र सिंह धोनी के पूरी दुनिया में कई करोड़ों फैन हैं और वह अपने फैन्स से पूरा समय निकाल कर बहुत अच्छे से मिलते हैं। ऐसा ही वाकया वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला जब धोनी ने एक बुजुर्ग फैन मिलने आई थी। उस बुजुर्ग फैन ने धोनी के साथ-साथ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
धोनी के उस बुजुर्ग महिला फैन अपने हाथों में एक बैनर लेकर आई थी और उसपर लिखा था, मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए आई हूं। धोनी की यह बुजुर्ग फैन उनसे मिलने अपनी पोती के साथ आई थीं। धोनी की इस फैन के बारे में उनके सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें बताया था। उसके बाद फिर धोनी अपनी उस फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आ गए थे।
Captain cool, @msdhoni humble ?
Heartwarming to see this gesture from the legend in Mumbai ? @ChennaiIPL #VIVOIPL pic.twitter.com/6llHlenIzL
— IndianPremierLeague (@IPL) 4 April 2019
इसके साथ ही धोनी ने अपनी बुजुर्ग फैन के साथ सेल्फी भी ली और चेन्नई सुपर किंग्स की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया था। इसी दौरान धोनी के बुजुर्ग महिला फैन की पोती ने पैर भी छुए थे। धोनी अपनी सादगी और सौम्य के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया में उनके हर वर्ग में करोड़ों फैन्स हैं।