IPL 2019: ऋषभ पंत की वॉर्निंग पर धोनी ने दिया करार जवाब, देखें मजेदार वीडियो

Summary :

आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कई युवा खिलाड़ी अपने विपक्षी खिलाडिय़ों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कई युवा खिलाड़ी अपने विपक्षी खिलाडिय़ों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चेतावनी देते हुए नजर आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को चेतावनी दी है। दोनों ही युवा खिलाडिय़ों ने इन दोनों को कहा है कि वह आईपीएल के इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हो जाएं।

धोनी को पहले चेतावनी देते हुए पंत ने कहा था कि इस सीजन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को बहुत पीटेंगे। पंत के वीडियो के बाद अब धोनी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। धोनी ने अपनी इस वीडियो में पंत को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

धोनी ने दिया पंत को करार जवाब

इस वीडियो में धोनी ने पंत को कहा है कि, जब मैं मैदान पर उतरा था तो ऐसे ही सोचता था। आजा ऋषभ पंत विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा। गेम दिखा नाम बना।चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2018 के चैंपियंस हैं और धोनी की टीम इस बार भी आईपीएल का खिताब जितने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब एक बार भी नहीं जीत पाई है।

यहाँ देखे वीडियो-

 

अपना नाम बदल कर दिल्ली कैपिटल्स रखा

इस आईपीएल से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदल कर दिल्ली कैपिटल्स रख दिया है और इस नाम के साथ वह 12वें सीजन में पहली बार मैदान पर जीतने की उम्मीद से उतरेंगे। इस आईपीएल दिल्ली की टीम में सारे के सारे ही युवा खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से दिल्ली की लाज इस आईपीएल में बचाते हुए नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत के बल्ले से कुछ रन नहीं बने हैं। वहीं धोनी के लिए यह सीरीज बहुत अच्छी तो नहीं लेकिन बेहतर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में धोनी ने नाबाद 29 रन और दूसरे मैच में 40 रन बनाए थे।

आईपीएल से पहले भारतीय टीम के यह दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज 2 मार्च से शुरू होगी और इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में 5 वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होंगे।

Desk Team