इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होगा। आईपीएल क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी लीग है जिसमें हर टीम तैयारी के साथ मैदान पर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के लिए उतरेगी।
आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम के साथ जोड़ लिया है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में गांगुली को सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बने सौरव गांगुली
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ गांगुली सलाहकार के रूप में काम करते हुए दिखाई देंगे और दिल्ली को इस बार आईपीएल का खिताब जीताने की पूरी कोशिश करेंगे।
आईएनएस की एक खबर के अनुसार, इस पर सौरव गांगुली ने बात करते हुए कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं कई वर्षो से जिंदल और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को जानता हूं और उनसे जुड़कर उत्साहित हूं। सौरव गांगुली ने आगे बात करते हुए कहा, मैं खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।
आईपीएल 2019 की नीलामी में कई खिलाडिय़ों पर दांव लगा और टीमों ने जमकर खिलाडिय़ों के ऊपर पैसा लुटाया है। इस साल आईपीएल की नीलामी में जिन टीमों ने पानी की तरह पैसा बहाया है उसमें दिल्ली की टीम का नाम भी है। दिल्ली की टीम ने कुछ महीने पहले ही अपना पूराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स बदलकर नया दिल्ली कैपिटल्स रखा था।
इतना ही नहीं दिल्ली की टीम का लोगो भी पूरी तरह से बदल दिया है। इसके अलावा टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि दिल्ली की कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में दी गई है और यह अपना पहला मैच मुंबई केखिलाफ 24 मार्च को खेलेगी।


Download Android App
Download iOS App









