कोरोना वायरल के चलते टी20 फॉर्मेट का सबसे पॉपुलर लीग इंडियन प्रीमियर लीग इस साल भारत की जगह यूएई में खेला जाएगा। यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। आईपीएल की तैयारियों के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है।
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ सामने आईं हैं। दरअसल इन तस्वीरों में ऑल-राउांडर अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों के साथ पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन ने यह तस्वीर साझा की है। वैसे तो खिलाड़ियों के पूल सेशन की यह तस्वीर राहुल चाहर ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट की है। अर्जुन तेंदुलकर को फैन्स मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ देखकर थोड़ा चौंक गए हैं। इसके बाद तो अर्जुन तेंदुलकर को लोगों ने जमकर ट्रोल नेपोटिज्म का मुद्दा लेकर ट्विटर पर करना शुरु कर दिया।
You’re only one swim away from a good mood #poolday #onefamily #IPL @mipaltan pic.twitter.com/DFVHMMkKvM
— Rahul Chahar (@rdchahar1) September 14, 2020
खबरों के अनुसार,मुंबई इंडियंस टीम के साथ अर्जुन तेंदुलकर नेट बॉलर के तौर पर गए हैं। बता दें कि अपने साथ कुछ नेट बॉलर्स लेकर हर फ्रेंचाइजी टीम गईं हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए अर्जुन नेट्स पर भी यूएई गए हैं। लेकिन यह बात फैन्स को कुछ रास नहीं आ रही है।
इसके बाद तो फैन्स ने सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछना शुरु हो गए कि अर्जुन से बेहतर गेंदबाज क्या महाराष्ट्र के पास नहीं हैं? हालांकि आईपीएल में अभी तक अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू नहीं किया है। इतना ही नहीं आईपीएल 2020 की ऑक्शन में भी अर्जुन तेंदुलकर ने हिस्सा नहीं लिया था।
1.
Nepotism at Peak #ArjunTendulkar pic.twitter.com/WM4l4zRev5
— Aashish (@kashmiriRefuge) September 15, 2020
2.
You can’t possibly tell me that there are no better left arm bowlers in Mumbai than Arjun Tendulkar!
— Shaan Waseem (@shaanwaseem2) September 14, 2020
3.
Arjun Tendulkar in the camp. Nepotism in cricket. #IPL2020 https://t.co/3ZrTGRxKYM
— PullShot PK7️⃣ (@Pradeep_kumar27) September 14, 2020
4.
It’s not Nepotism. Arjun tendulkar is better bowler than virat kohli https://t.co/fvB7LNkCif
— My Name is Sanghi 🚩 (@bagga_daku) September 14, 2020
अर्जुन क्या आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल सकते हैं?
आईपीएल 2020 के लिए सारी ही फ्रेंचाइची टीमों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एसओपी सौंपी है। इस एसओपी के तहत किसी खिलाड़ी को अगर कोई भी टीम रिप्लेस करना चाहे तो वहां पर मौजूद किसी क्रिकेटर से वह उस खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं। अब मुंबई इंडियंस टीम को इस साल सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को अगर हुआ तो मैदान में उतार सकती है।