IPL : इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन इस महीने 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार पूरी दुनिया के फैंस करते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन इस महीने 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार पूरी दुनिया के फैंस करते हैं। हर किसी का एक पसंदीदा बल्लेबाज और गेंदबाज होता है जिसके बारे में यह पूरे टूर्नामेंट जानकारी रखते हैं।

उसने पूरे टूर्नामेंट कितने चौके और छक्के लगाए हैं। हर साल आईपीएल में खिलाड़ी चौके और छक्कों की बरसात करते हैं। आज हम आपको इस टूर्नामेंट के अब तक के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चलिए जानते हैं कौन से हैं वो टॉप-5 बल्लेबाज-

1. क्रिस गेल 292 छक्के

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों में अब तक खेल चुके हैं। आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में 112 मैच खेले हैं और उसमें 111 पारियों में 150.71 की स्ट्राइक रेट से 3994 रन बनाए हैं।

 

क्रिस गेल ने अपने इस कैरियर में 292 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा क्रिस गेल ने 324 चौके भी लगाए हैं। क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे सर्वश्रेष्ठï स्कोर नाबाद 175 रन का रहा है।

2. एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी 186 छक्के

साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में डीविलियर्स ने 141 मैच खेले हैं जिसमें 150.93 की स्ट्राइक रेट की मदद से 186 छक्के लगाए हैं। छक्कों के अलावा उन्होंने आईपीएल में 326 चौके भी जड़ हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 175 मैच खेले हैं और 138.19 की स्ट्राइक रेट से 186 छक्के जड़े हैं। एबी और धोनी के छक्के 186 सेम हैं। धोनी ने आईपीएल में 275 चौके भी लगाए हैं।

3. सुरेश रैना 185 छक्के

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल गुजरात लॉयंस और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं। सुरेश ने आईपीएल में 176 मैचों में 185 छक्के जड़े हैं। रैना ने आईपीएल में चौके भी लगाए हैं जिसकी संख्या 448 है।

4. रोहित शर्मा  172 छक्के

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 173 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 131.02 स्ट्राइक रेट की मदद से 184 छक्के जड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में 379 चौके भी लगाए हैं।

5. विराट कोहली 178 छक्के

भारतीय टीम के कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 163 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4948 रन बनाए हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं। लेकिन वह छक्कों के मामले में पांचवें स्थान पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल में 155 पारियों में 178 छक्के जड़े हैं।

Desk Team