इरफान पठान ने जामिया मिलिया में हो रही हिंसा पर जताई चिंता, कहा- ‘हमारा देश…’

Summary :

देश के कई हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां तक ही विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में भी हो रहा है।

देश के कई हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां तक ही विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में भी हो रहा है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों ने बीते रविवार रात को विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना तब बढ़ी जब पुलिस ने लाठी चार्ज करके छात्रों को कंट्रोल किया। जामिया में चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करी है। 
इरफान पठान ने जामिया में छात्रों के विरोध पर ट्वीट करते हुए कहा, राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे लेकिन मैं और हमारा देश जामिया मीलिया के छात्रों को लेकर चिंतित है। पठान के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। यूजर्स ने कई तरह के कमेंट उनके इस ट्वीट पर किए हैं। 

पठान के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, इस बारे में आप अपने सांसद दोस्त गौतम गंभीर से बात करो। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ये सिर्फ छात्र नहीं है, बल्कि देश के दुश्मन हैं। अन्य यूजर ने लिखा कि जब बस में आग लगाई जा रही थीञ गाड़ियां फूंकी गई तब आप चुप थे और अब उठे हैं। इस मामले पर बात करने वाले इरफान पठान ऐसे खिलाड़ी हैं। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

इरफान पठान के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि इन छात्रों को यह पता होना चाहिए कि यह जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्‍ली है। प्रोटेस्ट करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। 

Desk Team