आज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के लाखों दीवाने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लास्ट वनडे में उनका बल्ला जमकर बोला। रोहित ने 109 गेंदों पर 125 रन बनाए। जिसमें रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े। रोहित आपनी जिंदगी में इतना संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
आपको बता दें एक समय रोहित की जिंदगी में ऐसा था जब उनके पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि वह रोहित को अपने पास तक नहीं रख पा रहे थे। रोहित अपने माता-पिता से केवल सप्ताह में एक बार ही मिल पाते थे। क्रिकेट कैंप में भी रोहित के चाचा ने ही उनका अपने पैसें से दाखिला कराया था।
रोहित शर्मा को अपने 6000 रन पूरे करने के लिए 92 रनों की दरकार थी। उन्होंने 125 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे कम वनडे मैचों में ये उपलब्धि पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 162 पारियों में 6000 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली 136 और सौरव गांगुली 147 पारियों में ये रिकॉर्ड बना चुके हैं।
रोहित ने नागपुर में ऑस्टे्रलियाई गेंदबाजों पर पांच छक्के लगाए। अब फिर से 2017 में ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम आ गया है। रोहित ने इस साल अभी तक 29 छक्के लगा चुकें हैं। रोहित से कुछ ही कदम दूर नए सिक्सर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हैं।
हार्दिक के 28 छक्के हैं। जबकि इंग्लैंड के इयान मार्गेन तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने 26 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर रोहित ने कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वहीं विराट ने ऑस्टे्रलिया के खिलाफ पांच शतक लगाए। जबकि रोहित केछह शतक हो चुके हैं। रोहित से आगे मुंबई के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हुए हैं। जिस तेजी से रोहित शर्मा खेल रहे हैं उससे तो यह साफ जाहिर होने लगा है कि आने वाले समय में टीम इंडिया के उप कप्तान रिकॉडो में से एक होंगे रोहित शर्मा।