पंजाब किंग्स के आतिशी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 गेंदों पर 94 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 छक्के लगाए। इस 9 छक्के की मदद से उन्होंने युवराज की बराबरी कर ली हैं। हालांकि लिविंगस्टोन के इतने प्रयास के बावजूद पंजाब किंग्स को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।
कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रन चेज करते वक्त पंजाब किंग्स के लिविंगस्टोन ने अपने बल्ले से 9 छक्के लगाए। वहीं इस 9 छक्के की बदौलत उन्होंने युवराज सिंह के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जोकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हों। युवराज सिंह ने 2014 में इस टीम के खिलाफ अपनी पारी में 9 छक्के लगाए थे, वहीं इस मामले में जो पहले स्थान पर हैं, वो हैं क्रिस गेल, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे। हालांकि 2022 में जोस बटलर ने भी दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 9 छक्के लगाए थे। तो क्रिस गेल के बाद तीन खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
इस रिकॉर्ड के अलावा एक और रिकॉर्ड लिविंगस्टोन ने अपने नाम किया हैं। वो आईपीएल 2023 में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर राशिद खान हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी में 10 छक्के लगाए थे। इस मामले में दूसरे स्थान पर डू प्लेसिस भी हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 छक्के लगाए थे। हालांकि अभी आईपीएल 2023 समाप्त नहीं हुआ है, तो रिकॉर्ड का सिलसिला भी अभी खत्म नहीं हुआ हैं।
हालांकि कल के मुकाबले में पंजाब किंग्स को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हैं। वहीं अब मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास मौका है कि वो दोनों अपनी जगह प्लेऑफ में बना लें। तो देखते हैं इस आईपीएल में आगे क्या होता हैं।