न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली है।
बता दें कि गुप्टिल ने अपने वनडे क्रिकेट के 6000 रन पूरे कर लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल ने भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
मार्टिन गुप्टिल ने साल के पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली है और 138 रन बनाए हैं। मार्टिन गुप्टिल 6000 रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड की तरफ से पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं। इस पारी में मार्टिन गुप्टिल ने 139 गेंदों में 138 रन बनाए हैं और इसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े हैं।
गुप्टिल ने पीछे छोड़ा रोहित शर्मा और धोनी को
मार्टिन गुप्टिल ने सबसे तेज 6000 रन बनाने के कीर्तिमान में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि गुप्टिल ने ये कारनामा 160 पारियों में पूरा किया है तो वहीं रोहित शर्मा ने यह कारनामा 162 पारियों और धोनी ने यह कारनामा 166 पारियों में पूरा किया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम पर है। अमला ने यह कीर्तिमान 123 पारियों में हासिल किया था। तो वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 6000 रन बनाने का कीर्तिमान 136 पारियों में हासिल किया था।
सबसे ज्यादा वनेडे रन न्यूजीलैंड की तरफ से
पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं न्यूजीलैंड के गुप्टिल
न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट में रन बनाए हैं उनके बाद दूसरे नंबर पर रॉस टेलर हैं और तीसरे नंबर पर नाथन एस्टल हैं।