लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

एमएस धोनी के घर आया ‘नया मेहमान’, बेटी जीवा यूं प्यार लुटाते हुए आयी नजर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर कुछ सुकून भरे हसीन पल बिता रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर कुछ सुकून भरे  हसीन पल बिता रहे हैं। धोनी को जहां पहले डॉग्स के काफी ज्यादा लगाव था। तो इसी कड़ी में अब धोनी का एक और प्रेम उजागर हो गया है। यही वजह है कि पूर्व कप्तान के घर में एक नया मेहमान आ गया है, जिसकी धोनी जमकर सेवा कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी उसके साथ खेल रही है।दरअसल धोनी अपने घर में एक छोटा घोड़ा लेकर आए हैं। जो अब उनके फार्म हाउस की शान बढ़ा रहे हैं। हाल ही में एमएस धोनी ने  स्कॉटलैंड से शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद रंग का बेहद सुंदर घोड़ा मंगवाया है।
1622796035 16
यहां देखें जीवा की बेहद क्यूट तस्वीर… 
.
 नन्हे घोड़े की देखभाल करते हुए इस वीडियो को धोनी की वाइफ साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि धोनी अपने घर में एक छोटा घोड़ा लेकर आए हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा धोनी के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है, जिसमें जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में दिल वाला इमोजी बना रखा है। इससे पहले धोनी की भी एक वीडियो सामने आई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉटलैंड से मंगवाए गए इस खास घोड़े की कीमत लाखों में है। वहीं इंटरनेशनल बाजार में इस घोड़े की कीमत काफी ज्यादा है। इस घोड़े की उम्र करीब 2 साल है। यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में आता है। इस घोड़े की ऊंचाई लगभग 3 फीट होती है। अब सोशल मीडिया पर धोनी के घर आये इस नन्हे मेहमान की फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस तस्वीर पर लगातार लाइक और  कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
1622796111 17
 
बता दें, आईपीएल का 14 वां सीजन कोरोना महामारी की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित  कर दिया गया था, जिसके बाद माही अपने पैतृक घर रांची लौट आए थे, जहां वो परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बता दें, आइपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैच अब सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेला जायेंगे। जहां एमएस धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। मालूम हो आइपीएल के इस सीजन सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।