लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

एम धोनी ने अपने खास दोस्त पर ऐसे लुटाया प्यार, वाइफ साक्षी ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल के 14 वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित होने के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

आईपीएल के 14 वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित होने के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग को रद्द करने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए। इनमें से एक महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। इस दौरान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
1622195355 11
 मालूम हो फिलहाल धोनी इस समय रांची में अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इसके अलावा पेट लवर माही अपने पालतू जानवरों की अच्छी  खासी देख रेख करने में जुटे हुए हैं। वैसे माही ने न केवल अपने घर में कुत्ते पाले हुए बल्कि अब उन्होंने घोड़े भी पाल लिए हैं। यही नहीं बीती रोज एमएस धोनी अपने नए घोड़े चेतक के साथ समय बिताते हुए नजर आये, जिसका सबूत उनका ये वायरल हो रहा वीडियो है।
1622195455 12
धोनी की वाइफ साक्षी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपने  घोड़े चेतक की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धडल्ले से वायरल हो रहा है साथ ही लोग इस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें धोनी पालतू जानवरों के काफी ज्यादा शौकीन हैं इसी वजह से उन्होंने अपने घर में कई कुत्ते पाले हुए हैं। डॉग्स के अलावा अब उन्होंने घोड़े भी पालने शुरू कर दिए हैं। वैसे धोनी सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन धोनी की जगह पत्नी साक्षी उनकी कई वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करती हैं। इससे पहले भी माही के अपने कुत्तों के साथ खेलने के कई वीडियो वायरल होते रहे हैं।
1622195330 10
गौरतलब है, धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है। खास बात धोनी की कप्तानी में सीएसके तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम दर्ज कर चुकी है। वहीं, टूर्नामेंट के रद्द होने से पहले सीएसके काफी शानदार फॉर्म में नजर आयी, ऐसे में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी अब जहां तक है सिंतबर में मैदान पर दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन सितंबर में यूएई में होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।