भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें उसी तरह से प्यार करते हैं जैसे उन्हें खेलते समय मिलता था। हालांकि एमएस धोनी के फैन्स यह जानना चाहते हैं कि वह क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे।
जब भी धोनी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर आती है तो फैन्स के कमेंट की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी के दो वीडियो सामने आया है जो आते ही तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।
एमएस धोनी क्रिकेटर दोस्तों रुद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानी-पूरी एक वीडियो में खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। रुद्र प्रताप सिंह यानी आरपी सिंह और पीयूष चावला को धोनी वीडियो में गोलगप्पे खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में आरपी सिंह धोनी को कहते हुए नजर आ रहे हैं, क्य मैं आपसे ऑर्डर ले सकता हूं?
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!??
Our favorite chat just became even more delectable! ??#MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020
आरपी सिंह के इस सवाल पर धोनी ने कहा, हां अगर आप चाहें तो। आगे आरपी सिंह ने कहा कि, जल्दी दो यार। धोनी ने कहा कि, अबे टाइम लगता है,खाओ। एक और वीडियो है जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ वॉलीबाॅल खेलते नजर आ रहे हैं।
.@msdhoni spotted playing Volleyball with friends in Maldives ❤️#MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/RqrdlfeZaY
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) February 4, 2020
पिछले साल विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूूजीलैंड के बीच में खेला गया था जिसमें कीवी टीम ने भारतीय टीम को हरा दिया। इस इंटरनेशनल मैच के बाद एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेले हैं। उसके बाद से मीडिया में धोनी के संन्यास की खबरें आ रही हैं लेकिन धोनी ने खुद इन खबरों पर अभी तक पुष्टि नहीं की है।
बीसीसीआई ने 2019-2020 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं किया है। उस समय भी बीसीसीआई के इस फैसले से धोनी के फैन्स आहत हुए थे और कड़ी आलोचना की थी। हालांकि इन सब बातों से दूर माही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं।