भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी साक्षी धोनी के साथ एक वीडियो बीते सोमवार को पोस्ट किया था। इस वीडियो में धोनी साक्षी का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि साक्षी एक विज्ञापन के डायलॉग की रिहर्सल कर रहीं हैं।
धोनी को जो एड के दौरान लाइनें बोलनीं थीं उनको कैमरे पर बोलने की कोशिश साक्षी कर ही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पेपर पर डायलॉग लिखे हुए हैं जिसे साक्षी बोलने की कोशिश कर रहीं हैं। धोनी वीडियो में साक्षी के डायलॉग डिलीवरी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में धोनी बोल रहे हैं कि देख के पड़ नहीं पा रही हो, तुम डिलीवरी कैसे करोगी। बता दें कि धोनी और साक्षी का यह वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना है। इस वीडियो के साथ धोनी ने कैप्शन में लिखा, उन्होंने डायरेक्टर साक्षी धोनी से वह लाइनें बोलने को कहा था जिसे साक्षी बेहद आसान बता रहीं थीं।
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इन दिनों मीडिया में इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी के संन्यास की खबरें छाई रहती हैं। हाल ही में धोनी के संन्यास पर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि धोनी उन प्लेयर्स में से नहीं हैं जो भारतीय टीम का बोझ बनने की कोशिश करेंगे।
शास्त्री ने कहा कि आईपीएल में धोनी अपने खेल को खेलकर मूल्यांकन करेंगे और उसके बाद ही अपने क्रिकेट के भविष्य के बारे में कोई फैसला लेंगे। कोच रवि शास्त्री ने धोनी से जुड़े सवालों पर कहा था, यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरु करते हैं और आईपीएल कैसा खेलते हैं।
वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। जहां तक धोनी की बात है तो उन्होंने भी अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है। बता दें कि धोनी से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर सवाल पर कहा था कि यह सवाल उनसे जनवरी तक ना पूछें।