सोमवार को आईपीएल 2021 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराया है। इस दौरान मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। दिल्ली के सामने चेन्नई की टीम कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। वहीं धोनी भी 27 बॉल पर सिर्फ 18 रन ही बना पाए। अब धोनी के एक बार फिर फ्लॉप होने के बाद दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह के मीम बन रहे हैं।
दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जहां अंबति रायडू ने काफी हद तक टीम को संभाला, बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, धोनी कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर आउट हो गए।
अपने इसी स्कोर के साथ एमएस धोनी के नाम एक और बुरा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मालूम हो अभी तक धोनी ने आईपीएल में महज 4 पारी ऐसी खेली हैं, जहां 20 से ज्यादा बॉल खेलने के बाद भी एक भी चौका नहीं जड़ पाए हैं।
बता दें, न केवल बल्लेबाजी बल्कि धोनी का लक फील्डिंग के वक्त भी बेहद खराब ही रहा। पहले ऋषभ पंत के खिलाफ धोनी ने जो DRS लिया, वो गलत साबित हुआ और उसके बाद उन्होंने पंत को ही स्टम्प करने का चांस मिस कर दिया।
वहीं ये सब कुछ नजारा देख आईपीएल के दौरान कमेंट्री करने वाले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी धोनी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। माही के गलत रिव्यू पर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि पहले जो धोनी रिव्यू सिस्टम था, अब वो ध्यान से लेना रिव्यू सिस्टम बन गया है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि पिछले दस में से सिर्फ 1 बार ही धोनी का रिव्यू सही साबित हुआ है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वैसे धोनी की इस तरह स्लो बल्लेबाजी देख फैंस काफी ज्यादा निराश है और सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार कर दी। यही नहीं बीती रात भले ही फेसबुक, इंस्टाग्राम ठप हो गए हो लेकिन ट्विटर चल रहा था, ऐसे में लोगों ने यहां जमकर मीम्स साझा किये।
After watching dhoni batting dhoni fans . #CSKvsDC pic.twitter.com/3Ux4wBYNNV
— Eddie Brock (@bhaiya_chulbul) October 4, 2021
Fans proud of you thala #CSKvsDC pic.twitter.com/GshDY1fDqx
— AvaniSh (@Theavanishsingh) October 4, 2021
Pujara, rahane & murli vijay watching dhoni's batting and still cskians defending him.#DCvCSK #MSDhoni #Dhoni #CSKvsDC pic.twitter.com/DYVPfJcNc8
— दुःखीआत्मा (@memepanti333) October 4, 2021
Facebook, Instagram and WhatsApp after watching Dhoni innings-#Instagram #instagramdown #facebookdown #WhatsApp #Dhoni #csk #CSKvsDC pic.twitter.com/BlyBV6RLGv
— Pushkar (@Pushkar49574899) October 4, 2021
Mi fans :- Dhoni failed to perform ha ha ha..
— Vivek 🦁 (@imvikky07) October 4, 2021
CSKians :- See Prime Dhoni & talk.
Mi Fans :- Talking about past. Lol
CSKians :- But Y dididn't u guys qualify for Playoffs ?
Mi fans :- We won 5 trophies daww..
CSKians :- pic.twitter.com/jeF6b8hUl3
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन कोई खास कमाल नहीं पाए, उन्होंने अभी तक 13 मैच खेलकर महज 84 रन बनाये हैं। हालांकि धोनी का आईपीएल में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, उन्होंने अबतक 217 मैचों में 3473 रन बनाये हैं।