आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्राफी को अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम दर्ज किया है। वहीं ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और अपनी शानदार बेटिंग से इस मैच में जीत हासिल की है।
ऐसे में फाइनल मुकाबला देखने पहुंची इस टीम की ओनर नीता अंबानी ने भी मैच का जमकर लुफ्त उठाया। नीता के साथ उनके बेटे आकाश अंबानी भी थे। जैसे ही मुंबई चैम्पियन बनी तो नीता फौरान ग्राउंड पर आ गई। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के हाथों में खूब तालियां भी मारी। वहीं आकाश अंबानी रोहित शर्मा को पीछे से गले लगा लिया। अब इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Real Appreciation to #RohitSharma
— ViKAS Kushwaha (@VikasALBD) November 10, 2020
Congratulations MI #MukeshAmbani
Hitman Suryakumar Yadav pic.twitter.com/SeLwZJjqH7
बता दें,मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना था। इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। मुंबई दो बार चैंपियन्स लीग का चैंपियन भी रहा है। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के करने के लिए मैदान पर आई दिल्ली की टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना पायी। वहीं मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार खिताब जीता।