आईसीसी विश्व कप 2019 खत्म हो चुका है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मैच में हरा दिया था जिसके बाद विश्व कप जीतने का सपना भारतीय टीम के साथ पूरे देश का अधूरा रह गया। हालांकि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में जहां खिलाड़ियों ने मेहनत की वहीं उन्होंने मस्ती के लिए कुछ पल भी निकाले।
बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच में जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने बॉयज ब्रिगेड की एक तस्वीर शेयर की थी। लेकिन इस तस्वीर में फैन्स ने भूत ही ढूंढ़ निकाला।
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले की टीम ने मस्ती
भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्टार हार्दिक पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। पांड्या के साथ ही तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, बॉयज डे आउट।
Boys’ day out ? pic.twitter.com/j3TORR6WSN
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 4, 2019
इस तस्वीर में लोगों ने ऐसा कुछ देख लिया जो वायरल हो गया। दरअसल इस तस्वीर में पंत के कंधे पर लोगों को ऐसा कुछ दिख गया जिसे देखकर सबने शोर मचा दिया।
ज्ञान गणति लगाने लगे लोग
इस तस्वीर में ऋषभ पंत के बाएं कंधे पर एक हाथ नजर आ रहा है। अब यह समझ नहीं अाया कि पंत के कंधे पर किसका हाथ है। इस तस्वीर के बाद लोगों ने अपना ज्ञान-गणति लगाना शुरु कर दिया है। लेकिन अब तक समझ नहीं आया है कि यह किसका हाथ है।
Whose hand is on Pant’s shoulder ? Is anyone hiding in this pic or an Optical illusion? #MyRahulMyPride #WIvsAFG #FancyFacism pic.twitter.com/XuqadgkFhV
— Pravin (@Pravinexa) July 4, 2019
इतना ही नहीं कई लोगों ने तो यह भी कह दिया कि इस तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए जानबूझकर हाथ लगाया गया है। वहीं कुछ लोगों ने इस हाथ को भगवान के साथ जोड़ दिया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि यह हाथ पार्थवि पटेल का है। वह इंग्लैंड नहीं गए थे लेकिन लोगों ने जोड़ दिया है।
A very very good question…
Must be Kanoon ka hath! Because i heard that since childhood that Kanoon ke hath Lambe hote hai! ??@RishabPant777
— Manish Chavda (@IManish10_) July 4, 2019
यह सच में बहुत अजीब है
यह तस्वीर इसलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि इसमें सच में किसी भूत का हाथ है। इस तस्वीर को देखकर एक बार को तो मन आ भी जाता है कि सच में यह किसी भूूत का हाथ ही है। बाकी आप समझदार हैं आपको ज्यादा पता है।