न्यूयॉर्क : चौथी सीड जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अमेरिका की जेनिफर ब्रेडी को मात देकर दूसरी बार अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 की चैंपियन ओसाका ने 28वीं सीड ब्रेडी को 7-6 (7-1) 3-6 6-3 से हराकर खिताबी मुकालबे में प्रवेश किया।
22 साल की ओसाका पिछले तीन साल में दूसरी बार अमेरिका ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। ओसाका अब फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी। अजारेंका ने पूर्व वल्र्ड नंबर-1 और 23 बार ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को 1-6 6-3 6-3 से मात दी। अमेरिका ओपन के इतिहास में अजारेंका की सेरेना के खिलाफ यह पहली जीत है।
ओसाका ने इससे पहले 2018 के यूएस ओपन का खिताब जीता था। उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता था। ओसाका को इस मैच को जीतने के लिए ब्रेडी के खिलाफ काफी पसीना बहाना पड़ा। यह उनकी इस साल लगातार 10वीं जीत है।


Download Android App
Download iOS App



