भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी जिंदगी के मजे ले रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने माही अपने परिवार के साथ दुबई में सेलिब्रेट कर रहे थे। धोनी को क्रिकेट के अलावा भी कई अलग-अलग चीजों का सौख हैं। उनके पास गाड़ियों का कलेक्शन हैं। वहीं अपने शौख को और भी बढ़ाते हुए उन्होंने अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया हैं। हाल ही में वो एक ऐड शूट करते दिखे, जिसमें वो पुलिस के किरदार में नज़र आ रहे हैं।
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी लाइफ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वो अब एक्टिंग में भी अपने स्किल्स को आजमा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐड शूट किया है, जिसमें वो पुलिस बने हुए हैं। उनका यह अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो किस ऐड का शूट कर रहे हैं।
हालांकि धोनी के इस ऐड शूट से ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि वो अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए हैं क्योंकि उन्होंने इससे पहले भी कई ऐड शूट कर चुके है अलग-अलग चीजों के लिए। खेल की बात करें तो माही का योगदान भारतीय टीम के लिए अतुलनीय हैं। उन्होंने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2007 में हुए पहला टी20 विश्व कप और 2011 में हुए वनडे विश्व कप को 28 साल बाद जिताया था। इसके अलावा धोनी भारतीय टीम के एकमात्र कप्तान रहे है जिन्होंने भारत को तीनों ही बड़े टूर्नामेंट जीताए हैं।
हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की पहले टी20 मुकाबले में माही अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे, जोकि रांची में खेला गया था। भारतीय टीम उस मुकाबले को हार गई थी, मगर फिर जबरदस्त कमबैक कर अगले दोनों ही मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। धोनी की बात करें तो वो 15 अगस्त 2020 को संन्यास की घोषणा की थी, हालांकि वो आईपीएल में लगातार अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं क्यास लगाए जा रहे है कि 2023 का आगामी आईपीएल में वो आखिरी बार मैदान पर नजर आएंगे।