BREAKING NEWS

पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, श्री गंगा सभा ने नहीं दी विसर्जन की अनुमति, हंगामा◾कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग◾प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगा झटका, दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर नहीं दी धरने की अनुमति ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी◾ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु तस्करी मामले में ED को जारी किया नोटिस◾किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से लिए मेडल, 5 दिन का मांगा समय ◾पाकिस्तान से 290 से अधिक अफगान कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है : रिपोर्ट◾आबकारी नीति केस: ED की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम, क्या बढ़ेगी मुश्किलें?◾समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के अपमानजनक लेख से नाराज NCP नेता , महाराष्ट्र CM शिंदे को लिखा पत्र ◾Air India: फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट◾Wrestlers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन◾हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओ की आक्षांका ◾देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा असंतुष्ट हैं - संजय राउत◾लुधियाना ब्लास्ट केस: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, विस्फोट में गई थी एक की जान◾साक्षी हत्याकांड: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन◾मनसुख मंडाविया ने कहा- "हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है ..." ◾हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है - मनसुख मंडाविया◾दिल्ली में 24 घंटे में दूसरा मर्डर, 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या◾Madhya Pradesh: पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने 'गौ मंत्रालय' स्थापित करने का राज्य सरकार किया आग्रह◾आरबीआई का बड़ा दावा, 2023-24 में भारत की विकास गति कायम रहने की संभावना◾

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की और जापान की राजधानी तोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलो में 41 साल बाद मेडल हासिल करने पर उन्हें बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उस जबर्दस्त जीत के लिए बधाई जिसने हमें 41 साल के इंतजार के बाद ओलंपिक में एक मेडल दिलाया। यह तोक्यो 2020 में ऐतिहासिक जीत है और खिलाड़ियों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” 

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। पटनायक ने टीम के सदस्यों के साथ वीडियो संवाद के दौरान कहा, “ बहुत बहुत बधाई… पूरे देश के साथ-साथ ओडिशा उत्साहित है। हम सब आपके साथ हैं और आप सबको शुभकामनाएं।” भारतीय टीम में शामिल बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहित दास ओडिशा से हैं। 

ओडिशा सरकार ने पुरुष, महिला और जूनियर राष्ट्रीय टीमों को पांच साल के लिए प्रायोजित करने के लिए हॉकी इंडिया के साथ 2018 में एक समझौते किया था। ओडिशा ओलंपिक संघ दो ओडिया हॉकी खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के प्रदर्शन से अभिभूत है और एक बयान में उन्हें एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है।