लोगों में भोजपुरी गानों को बहुत क्रेज है। अक्सर आपने भोजपुरी गानों को शादी और पार्टियों में बजते हुए देखा है और लोग इनपर जमकर नाचते हैं। विश्व कप 2019 इस साल इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। वहां पर इस समय क्रिकेट का मौहाल ऐसा है जैसे कोई युद्ध की तैयारी कर रहा हो।
लेकिन इस साल विश्व कप के कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया है। आज बारिश का खतरा भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भी मंडरा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लंदन के ओवल स्टेडियम के बाहर एक अंग्रेज झाल मुढ़ी बेचता गाने पर जमकर नाचे थे। अब भोजपुरी का लॉलीपॉप लागेलू गाने पर अंग्रेज जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
देखो इनका जोश
फेसबुक से लेकर यह वीडियो वॉट्सऐप पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ट्रक नजर आ रहा है जिसमें लोग हैं। इसमें भारत का देसी का गाना बज रहा है और तिरंगा भी लहराया जा रहा है और इस ट्रक के पीछे विदेशी लोग जमकर थिरक रहे हैं।
Ultralegend DJ players In London: pic.twitter.com/uIyvahxXHh
— Dr. Batra (@hemantbatra0) June 12, 2019
विश्व कप ने अंग्रेजों को भी बना दिया भारतीय!
यादा है ना झाल मुढ़ी?
Part-2
#AUSvPAK #PAKvAUS #PAKvsAUS #CWC19 #ICCWorldCup2019 pic.twitter.com/K06WHeCez1— Yogesh Hardasani (@yogjan15) June 12, 2019
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच लंदन में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। लेकिन इस मैच केसाथ खूब सुर्खियां एक अंग्रेज से बटोरी थी जो ओवल मैदान के बाहर झाल मुढ़ी बेच रहा था।