लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 211 पर रोका

NULL

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वेल्स के कार्डिफ मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है |जिसमे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान ने 211 रनो  पर ढेर कर दिया | तेज गेंदबाज हसन अली की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को 49.5 ओवर में 211 रन के मामूली स्कोर पर निपटा दिया।

1555520153 2 99                                                                                     Source

आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड खास अच्छा नहीं है  वैसे क्रिकेट के खेल में मैदान पर उतरते ही आंकड़े पीछे रह जाते हैं | जो टीम मैच के दिन अच्छा खेल जाती है वही विजेता होती | देखना होगा कि 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और इंग्लैंड में से किसकी जीत होती है | पाकिस्तान के तेज गेंबाजों ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। हसन अली ने 35 रन पर तीन विकेट,जुनैद खान ने 42 रन पर दो विकेट और रुम्मन रईस ने 44 रन पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड का रोक दिया।

1555520154 1 194

                                                                                      Source

लेग स्पिनर शादाब खान ने 40 रन पर एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत के बाद मध्य ओवरों में जाते जाते अपनी पकड़ गंवा दी। उसके बल्लेबाजों ने खुद पर इतना दबाव लाद लिया कि वे इससे बाहर नहीं निकल पाए। मैच से पहले उम्मीद थी कि मेजबान टीम अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर बनाएगी लेकिन निर्णायक मौकों पर उसके बल्लेबाज बराबर गलतियां करते चले गए।

1555520156 3 45

                                                                                             Source

जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 34 रन जोड़े। हेल्स 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। रुम्मन रईस ने हेल्स का विकेट लिया। बेयरस्टो 57 गेंदों में चार चौकों की मदद से 43 रन बनाने के बाद हसन अली का पहला शिकार बने। बेयरस्टो का विकेट 80 के स्कोर पर गिरा। जो रुट 56 गेंदों में दो चौकों के सहारे 46 रन बनाने के बाद जब आउट तो इंग्लैंड को तगड़ा झटका लग गया जिससे वह फिर उबर नहीं पाया।

1555520157 4 27

                                                                                     Source

इंग्लैंड के साथ यही परेशानी रही कि उसके प्रमुख बल्लेबाजों ने जमने के बाद अपने विकेट गंवाए। कप्तान इयोन मोर्गन 53 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 और स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स 64 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। हैरानी की बात रही कि स्टोक्स अपनी पारी में एक भी बॉउंड्री नहीं लगा पाए।

1555520158 2 102

                                                                                          Source 

हसन अली ने मोर्गन और स्टोक्स को भी अपना शिकार बनाया और चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए।जोस बटलर चार,मोईन अली 11,आदिल रशीद सात और लियाम प्लंकेट नौ रन बनाकर आउट हुए। बांयें हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने बटलर और अली को निपटाया जबकि रईस ने प्लंकेट का विकेट भी लिया। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 128 रन की बेहतर स्थिति के बाद अपने अंतिम आठ विकेट मात्र 83 रन जोड़कर गंवा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।