आईपीएल 2020 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आईपीएल के 13वें सीजन के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अब चौथे स्थान के लिए हैदराबाद और कोलकाता के बीच रन रेट को लेकर जंग है।
बीते सोमवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला हुआ जिसमें दिल्ली ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। लेकिन इस मैच में आरसीबी को चीयर करने स्टेडियम पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। इन दिनों अनुष्का शर्मा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉट करते कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करने के बाद सामने आई हैं। विराट इस समय दुबई आईपीएल खेलने के लिए गए हुए हैं वहीं अनुष्का भी उनके साथ ही वहां पर है। आरसीबी के मैच में अक्सर मैदान पर अनुष्का शर्मा को देखा जाता है।
बीते मुकाबले में भी अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और आरसीबी को चीयर करने पहुंची। मगर इस बार वह एक खास शख्स के साथ मैच को एन्जॉय करती आईं नजर। हम बात कर रहे हैं कि आरसीबी के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री के साथ दिखाई दी।
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और धनश्री की एक साथ तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दोनों मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग साफ नजर आई।
तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि एक सीट छोड़कर धनश्री और अनुष्का बैठी हुई हैं। अनुष्का ने व्हाइट आउटफिट इस दौरान पहना हुआ था और बेबी बंप उनका साफ दिखाई दे रहा था। जबकि प्रिंटेड ड्रेस में धनश्री दिखाई दीं।
बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का एक वीडियो सामने आया था। दोनों के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया था। दरअसल जब मैच के दौरान टीम के सभी प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में विराट थे तो वह स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा से इशारों में पूछते हैं कि उन्होंने खाना खा लिया?
View this post on InstagramA post shared by MUSIC & MASTHI (@music__and__masthi) on
इसका जवाब अनुष्का भी इशारे में पति को देती हैं कि हां खा लिया। फैन्स को विराट की अनुष्का की ऐसी केयर बहुत पसंद आई। इस दौरान अनुष्का ने रेड कलर का वनपीस पहना हुआ था।