इस समय विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे है। जहाँ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बनते हुए देखा गया। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है। गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए है और इतना ही नहीं गायकवाड़ ने इस मैच में दोहरा शतक भी लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
आज विजय हज़ारे टूर्नामेंट में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच आज क्वाटरफाइनल मैच खेल जा रहा था। जहाँ महाराष्ट्र की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ऋतुराज के तूफानी दोहरे शतक की मदद से 50 ओवर में 330 रन का टारगेट खड़ा किया। ऋतुराज ने ओपन करते हुए 159 गेंदे खेली और 16 छक्के और 10 चौके की मदद से नाबाद 220 रन बनाए। इसी बीच ऋतुराज ने महाराष्ट्र की पारी के 49वे ओवर में सात छक्के लगाए और कुल 43 रन बटोरे , उनके बल्ले से 42 रन निकले। उत्तरप्रदेश की तरफ से यह ओवर शिवा सिंह करा रहे थे। इस ओवर की पहले चार गेंदों पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चार छक्के लगाए उसके बाद पांचवी गेंद जो की नो बॉल थी उसपर भी छक्का लगाया और इसके बाद आखिरी कि दो गेंदों को भी बॉउंड्री के बहार भेज इतिहास रच दिया। एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले ऋतुराज दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए है। लिस्ट ऐ क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले बल्लेबाज़ भी बन गए है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 11वे भारतीय बल्लेबाज़ हैं।
आपको बता दें की विजय हज़ारे के इस सीजन में ऋतुराज ने तीन मुकाबले खेले है और इन तीन में से दो में उन्होंने शतक लगाया है। इसे पहले रेलवेज के खिलाफ उन्होंने 124 रन की पारी खली थी। उसके बाद बंगाल के खिलाफ 40 रन और आज UP के खिलाफ 220 रन की पारी। आज मैच में ऋतुराज के अलावा और किसी बल्लेबाज़ ने बड़ी पारी नहीं खेली। वहीँ उत्तर प्रदेश की तरफ से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।