BREAKING NEWS

NSA अजित डोभाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक ◾भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾

रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने, सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

एशिया कप का सुपर चार के मुकाबले खेले जा रहे है। जहां भारत का मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका के साथ हुआ। जिसमें श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाते  हुए मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया और फाइनल की रेस में सबसे आगे पहुंच गई है। वहीं भारत लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो चूका है। भारत अब किसी चमत्कार के भरोसे ही फाइनल में पहुंच सकता है। भारत बेशक इस समय स्तिथि में हैं लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए है एशिया कप में हज़ार रन बनाने वाले। 

मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तानी पारी खेली। हिटमैन ने श्रीलंका के 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में ये 32वीं बार 50 से अधिक स्कोर है। दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान रोहित ने सूर्य कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा ने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने सचिन के 970 रनो को पीछे छोड़ते हुए भारत के पहले बल्लेबाज़ बने एशिया कप में हज़ार रन पुरे करने वाले। रोहित ने अभी तक कुल 30 पारियों में 1016 रन बना लिए है। वहीं रोहित से आगे श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा है। टॉप पर जयसूर्या हैं जिन्होंने 1220 रन बनाए है और दूसरे नंबर पर संगकारा 1075 रन है।

 

इसके अलावा रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए है। रोहित अभी तक एशिया कप के 31 मैचों 29 छक्के लगाए है। रोहित से पीछे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी है, उनके नाम 26 छक्के है। भारत की तरफ से दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना ने लगाए है। रैना एशिया कप में कुल 18 छक्के लगाए है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगा एशिया कप में अब कुल 9 बार 50 से अधिक स्कोर किया है।इस तरह रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की। एशिया कप में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा ने 12 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है एशिया कप में।