भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अक्सर अपनी बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी और रोहित का एक वीडियो पोस्ट किया है। रोहित और समायरा इस वीडियो में एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
समायरा के साथ घुटनों के बल रोहित शर्मा इस वीडियो में ख्लते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित और समायरा का यह प्यारा सा वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आया है। इस बारे में नहीं पता चला है कि आखिर यह वीडियो कब का है। लेकिन इस वीडियो में बाप-बेटी के बीच में एक प्यारी सी बोडिंग नजर आ रही है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रितिका सजदेह ने पोस्ट किया है। बता दें कि ऐसा ही एक वीडियो धोनी ने भी अपनी जिवा के साथ पोस्ट किया था। दरअसल जिस समय धोनी की नन्ही परी जिवा ने घुटनों के बल चलना शुरु किया था तब उन्होंने भी जीवा के साथ ऐसे ही चल कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे घास पर घुटनों के बल समायरा चल रही है और उसके साथ पापा रोहित भी घुटनों के बल चलते नजर आ रहे हैं। घुटनों के बल रोहित और समायरा दोनों आराम आराम से चल रहे हैं। रोहित के फैन्स को यह वीडियो बेहद पसंद आया है।
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां पर दोनों टीमों के बीच में 5 टी20 मैच, 3 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। बता दें कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच में 5 टी20 मैचों की सीरीज शुक्रवार 24 जनवरी को शुरु हो चुकी है।
भारत ने मेजबान टीम को सीरीज के पहले 2 मैचों की हरा दिया है और 2-0 से बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही मैचों में रोहित शर्मा ज्यादा रन नहीं बना पाए।