लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस पांचवी बार बनी आईपीएल चैंपियन, कप्तान ने टीम के लिए लिखा ये भावुक पोस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन खत्म हो गया है। आईपीएल की सभी टीमों के खिलाड़ी अब अपने देश लौट गए हैं वहीं भारतीय खिलाड़ी भारत वापस आ गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन खत्म हो गया है। आईपीएल की सभी टीमों के खिलाड़ी अब अपने देश लौट गए हैं वहीं भारतीय खिलाड़ी भारत वापस आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया था वह भी सिडनी पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई वापस आ गए हैं। 
1605257211 mumbai indians
बता दें कि, बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की अब वह प्रक्रिया से गुजरेंगे। दरसअल आईपीएल 2020 के दौरान वह चोटिल हो गए थे। आईपीएल के 13वें सीजन की चैंपियन भी मुंबई इंडियंस बनी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार खिताब जीता है। हालांकि खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा। 
1605257308 rohit sharma
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल में पांच विकेट से हराकर पांचवी बार चैंपियन बनी। अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा ने उस बात का जिक्र किया जिसे हर कोई भावुक हो गया। दरअसल इस पोस्ट में रोहित ने बताया कि इस महामारी के दौरान किस तरह से उनके दिन निकले। 

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर आईपीएल 13 की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, जब हम यूएई पहुंचे तो हैशटैग बबल लाइफ ट्रेंड कर रहा था। 3 महीने बाद मैं कह सकता हूं कि यह सीजन एक खास था। क्वारंटाइन में 6 दिन तक रहने और फिर प्रशिक्षण के बाद यह आइपीएल 2020 के लिए समय था। प्रोटोकॉल आदत बन गए थे। टीम रूम हमारा लिविंग रूम बन गया था। हमारा होटल बच्चों के खेल का मैदान बन गया और खाने के बाद मिलने-जुलने के प्रतिस्पर्धी गेमिंग सत्र बन गए। हमारे खिताब को जीतना और बचाव करना विशेष था। हमारी टीम ने घर से दूर बायो बबल में एक घर बना लिया था।
1605257388 rohit sharma
आईपीएल 13 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा था। उस समय कप्तान के बल्ले से रन निकले जब उनकी टीम को जरूरत थी। हालांकि आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी रोहित शर्मा को हो गई थी। इस वजह से वह कई मैच नहीं खेले थे। इसी वजह से टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अब भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को हिस्सा बना लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।