मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल जैसे ही टीम इंडिया के सिलक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित को नहीं ले जाने की बात कही तो वहीं फैंस से लेकर एक्सपर्ट तक सभी इस बात से काफी ज्यादा हैरान हुए। लेकिन चौंका देने वाली बात यह भी है जिस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीमका ऐलान हुआ ठीक उसी शाम को मुंबई इंडियंस ने रोहित का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो साझा किया।
फिलहाल रोहित आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं,मगर उम्मीद जताई जा रही है कि वो आखिरी लीग में वापसी कर सकते हैं। क्योंकि रोहित फिटनेस हासिल कर और मैदान पर दोबारा से वापसी करने के लिए मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इस पूरे मसले पर करीब से पड़ताल कर रहे सूत्रों का कहना है,रोहित नियमित रूप से टे्रनिंग कर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के बाद अलगा दिन आराम का दिन था तो कोई प्रैक्टिस नहीं की गई। मगर जब भी मुंबई टीम ने प्रैक्टिस की है तब उनकी नेट्स पर उपस्थित थी। बता दें,उन्होंने पिछले मैच से पहले नेट्स में थ्रोडाउन भी किए थे। ऐसे में रोहित पूरी फिटनेस पाने के लिए अच्छे से मेहनत करने में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है बीते 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में रोहित शर्मा चोटिल हुए। इसके बाद सीएसके के खिलाफ टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की और फिर राजस्थान रॉयल्स ने उसे 8 विकेट से हरा दिया। वहीं बुधवार को टीम का मुकाबला आरसीबी से हुआ जिसमें मुंबई इंडियंस की जीत हुई।
बता दें,मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह कायम कर ली है और टीम के 16 अंक हैं। इसके अलावा 27 नवंबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित का नाम शामिल न करने की वजह से सिलेक्टर्स को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।