विराट कोहली एक तरफ जहाँ अनुष्का शर्मा से शादी करके हनीमून के लिए रवाना हो चुके है वहीँ विराट की दुनियाभर में मौजूद महिला प्रशंसकों के दिल टूट गए है लेकिन फिर भी विराट और अनुष्का की जोड़ी को मिलने वाली शुभकामनाओं में कोई कमी नहीं आई है।
आज हम आपको बता रहे है विराट कोहली की उस महिला फैन के बारे में जो खुद क्रिकेट से जुडी है और ये वही महिला क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने विराट कोहली को प्रपोज भी किया था। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सारा टेलर वहीँ खूबसूरत महिला खिलाड़ी है जो ख़बरों के मुताबिक विराट की दुल्हनियां बनते बनते रह गयी थी।
लोगों का मानना है की सारा का ये ऑफर विराट की माँ ने ठुकरा दिया था। अब जो भी हो उस वक्त विराट भी इस प्रोपोज पर विचार नहीं करना चाहते थे। दरअसल सारा विराट की फैन हैं और उन्हे काफी पसंद भी करती हैं।
लेकिन सारा के उस ट्वीट का विराट जब तक कोई जवाब देते उससे पहले ही उनकी माँ सरोज ने कह दिया था, कि विराट अभी शादी के लिए तैयार नहीं है! विराट को अभी अपने खेल पर ध्यान देना है! और इस तरह विराट और सारा की जोड़ी बनने पहले टूट गई।
खैर अब ये बात तो काफी पुरानी हो गयी है लेकिन सारा के दिल में विराट के लिए लगाव अब भी है। आपको बता दें कि ट्विटर पर जैसे ही विराट ने अनुष्का संग अपनी शादी का पोस्ट डाला तो सारा टेलर भी उन्हे बधाई देना नही भूली।
सारा ने विराट के ट्वीट पर उन्हे बधाई संदेश दिया है। जाहिर है आज भी सारा के दिल में विराट के लिए चाहत बसी है तभी तो उन्होने विराट के ट्वीट का जवाब दिया है।
माना जा रहा है की विराट और अनुष्का जब हनीमून के बाद वापस भारत लौटेंगे तब होने वाले रिसेप्शन में सारा टेलर भी शिरकत कर सकती है।
7) 24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे