गुरुवार सुबह बॉलीवुड के जाने माने सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन पर न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि खेल जगत के दिग्गज भी ग़मगीन है। ऋषि कपूर को बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर अभिनेता इरफान खान की मौत के एक दिन बाद आई। बुधवार को इरफान खान का निधन हो गया था। ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा को छोड़ गए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "यह अवास्तविक और अविश्वस्नीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह बात पचा पाना मुश्किल है कि एक लीजेंड आज चला गया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
This is unreal and unbelievable. Yesterday Irrfan Khan and today Rishi Kapoor ji. It's hard to accept this as a legend passes away today. My condolences to the family and may his soul rest in peace 😟💔
— Virat Kohli (@imVkohli) April 30, 2020
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "ऋषि जी की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर बढ़ा हुआ था और जब भी हम मिलते थे तो वो काफी अच्छे से मिलते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नीतू जी, रणबीर और उनके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।"
Very very sad to hear about the passing away of Rishi ji. I grew up watching his movies and he was always very gracious when we met over the years. May his soul Rest in Peace.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 30, 2020
My heartfelt condolences to Neetu ji, Ranbir and the whole Kapoor family. 🙏 pic.twitter.com/MItdmmSnVz
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "ऋषि कपूर जी की खबर सुनकर काफी दुख हो रहा है। उनके परिवार को संवेदनाएं।"
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदनलाल ने लिखा, "यह खबर बेहद सदमा देने वाली है। यह नहीं मान सकता कि ऋषि कपूर जी चले गए। 2020 काफी खराब रहा है।"
Extremely disheartened to learn about the passing away of #RishiKapoor ji. Heartfelt condolences to his family. Om Shanti ! pic.twitter.com/fXcbomrpN5
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 30, 2020
मौजूदा समय में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, "स्तब्ध करने वाली बात है। ऋषि कपूर जी के साथ कभी भी कोई उदास पल नहीं बिताया। हर मिनट हंसते थे। नीतूजी, रणबीर और रिद्धिमा के साथ मेरी संवेदनाएं।"
Shocking to say the least. Never a dull moment with #RishiKapoor around. A laugh a minute.
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 30, 2020
My prayers and thoughts are with Neetu ji, Ranbir and Riddhima. God bless his soul 🙏 #RIPLegend pic.twitter.com/e6jVOW5Pez
सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया, "यह कैसा साल रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा यह सप्ताह कितना बुरा रहा है। एक के बाद एक बुरी खबर। काफी बड़ा नुकसान है। देश महान लोगों की मौत पर शोक मना रहा है।"
What a year already but what a sad and depressing week this is turning out to be 😞 one bad news after the other .. Huge losses .. the country is mourning for these legends .. #ripirrfankhan #riprishikapoor
— Sania Mirza (@MirzaSania) April 30, 2020
सायना नेहवाल ने ट्वीट किया, "इस बुरी खबर के साथ सुबह हुई.. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हम आपको याद करेंगे सर।"
रोहन बोपन्ना ने ट्वीट किया, "हे भगवान, सुबह उठकर ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनी। उनके परिवार को संवेदनाएं।"
Woke up to this sad news....May his soul rest in peace .. 🙏 we will miss u sir . #RishiKapoor pic.twitter.com/oHK6eiISuv
— Saina Nehwal (@NSaina) April 30, 2020