धोनी को बोर्ड ने पहले ही दे दी थी जानकारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

धोनी को बोर्ड ने पहले ही दे दी थी जानकारी

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी।

नई दिल्ली : बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी20 टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें सूची में फिर जगह मिल सकती है हालांकि इसकी संभावना कम है। 
दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौकाने वाला नहीं है क्योंकि उन्हें करीब छह महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। अधिकारी ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था। 
उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता। यह प़ूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया।
क्या धोनी इसी साल कॉन्ट्रैक्ट में वापस आ सकते हैं?
अगर धोनी इस साल किसी भी वक्त टी-20 टीम में शामिल किए जाते हैं, तो उन्हें वापस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा गया है, लेकिन अभी एशिया कप टी-20 होना है। और, धोनी जरूरी संख्या में मैच खेल लेते हैं तो वे स्वत: ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर ही कर दिया गया है। यह केवल इसलिए हुआ, क्योंकि वे अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किन नए चेहरों को जगह?
बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।
धोनी ने झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू किया
बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिये। 
इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा कि यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।