लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

इन 7 विदेशी Cricketers ने की है भारतीय लड़कियों से शादी

हर लड़के का एक ही सपना होता है कि उसकी शादी दुनिया की खूबसूरत लड़की से हो। वैसे तो दुनिया के सभी लड़कों का यही सपना होता है कि उनकी शादी बहुत

हर लड़के का एक ही सपना होता है कि उसकी शादी दुनिया की खूबसूरत लड़की से हो। वैसे तो दुनिया के सभी लड़कों का यही सपना होता है कि उनकी शादी बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ हो। चाहे फिर वह लड़की सात समंदर पार किसी ओर देश की ही क्यों ना हो। अगर लड़कियों की खूबसूरती की बात करें तो दुनिया के कई सारे देशों की लड़कियां काफी खूबसूरत होती हैं।

10 23

लेकिन जो बात भारत देश की लड़कियों की खूबसूरती और सादगी की है वह दुनिया के किसी भी देश की लड़कियों में नहीं मिलेगी। आज हम आपको ऐसे क्रिकेट खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जिनको भारतीय लड़कियों से हो गया प्यार। उनका विकेट भारतीय लड़कियों को देखकर गिर गया। क्रिकेट की दुनिया के ऐसे विदेशी Cricketers हैं जिन्हें भारतीय लड़कियों से हो गया प्यार और उन्होंने कर ली उनसे शादी।

12 8

चलिए जानते हैं उन विदेशी Cricketers के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़कियों से कर ली शादी।

9 22

मुथैया मुरलीधरन

Muttiah Muralitharan

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन के बारे में तो हर कोई जानता है। मुरलीधरन ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कई खिलाडिय़ों को डराया है लेकिन उनकी दिल की घंटी भारतीय लड़की को देखकर बजी थी। मुरलीधरन ने चेन्नई की मधीमलार राममूर्ति से साल 2005 में शादी की थी। मधीमलार मलार हॉस्पिटल्स के स्वर्गीय डॉ. एस राममूर्ति और डॉ. नित्या राममूर्ति की बेटी हैं।

शोएब मलिक

Shoaib Malik

पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने शादी भारत की जानी-मानी बैडमिंटन स्टार सानिया मिर्जा से कि है। सानिया अपने खेल और खूबसूरती दोनों के लिए मशहूर हैं। सानिया की खूबसूरती के किस्से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह वजह थी कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मालिक का दिल सानिया पर आ गया था। साल 2010 में शोएब और सानिया ने शादी कर ली थी।

जहीर अब्बास

Zaheer abbas

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर जहीर अब्बास इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते थे। जहीर अब्बास को भारत की मशहूर लड़की रीता लूथरा से प्यार हो गया था। रीता उस समय लंदन में पढ़ाई कर रही थी। वहीं से दोनों के बीच में प्यार शुरू हुआ था।

माइक बेअर्ली

Mike Berely

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम साराभार्ई की बेटी माना साराभाई ने इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइक बेअर्ली से शादी की है। माना और बेअर्ली शादी के बाद से ही इंग्लैंड में रहते हैं।

शॉन टेट

Shaun Tait

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टेट ने भारत की महिल माशूम सिंघा से शादी की हुई है। दोनों ने साल 2014 में मुंबई में चले ग्रैंड वेडिंग वीक में शादी कर ली थी। इस शादी में युवराज और जहीर ने भी शिकरत की थी।

मोहसिन खान

  Mohsin Khan

पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी मोहसिन खान ने भारतीय एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की है। मोहसिन मुंबई आ गए थे लेकिन दोनों का तलाक हो गया और अब मोहसिन पाकिस्तान में रहते हैं।

ग्लेन टर्नर

 ग्लेन टर्नर

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने पंजाबी भारतीय महिला सुखविंदर कौर गिल से शादी की थी। बता दें कि ग्लेन न्यूजीलैंड क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के हेड बन गए हैं तो वहीं सुखविंदर न्यूजीलैंड में फेमस नेता बन गई हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे  पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।