विहारी की बल्लेबाजी भरोसा देती है : कोहली

Summary :

विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जब बल्लेबाजी करता है तो ड्रेसिंग रूम में सुकून का माहौल रहता है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जब बल्लेबाजी करता है तो ड्रेसिंग रूम में सुकून का माहौल रहता है। कोहली ने कहा कि वह आत्मविश्वास से भरा नजर आता है और जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है तो ड्रेसिंग रूप में धैर्य दिखता है। 
वह हमेशा अपने खेल और गलतियों में सुधार के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि हनुमा ने शानदार बल्लेबाजी की, अजिंक्य दूसरी पारी में अच्छा खेला, मयंक पहली पारी में अच्छा खेला, इशांत का अर्धशतक- यह जज्बे से भरी पारी थी। सतह को देखते हुए विहारी की पारी विश्व स्तरीय थी।

Desk Team