नई दिल्ली : हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों हनीमून पर हैं। अनुष्का ने हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि हनीमून कपल ने यह शेयर नहीं किया है कि ये फोटो कहां की है। इस फोटो को देख जगह का अंदाजा लगा पाना भी बेहद मुश्किल है। हालांकि यह यूरोप की ही लोकेशन है लेकिन इस पर लिखे कैप्शन से यह ऐसा लग रहा है कि यह कश्मीर की कोई लोकेशन है। हनीमून की इस फोटो में विराट और अनुष्का गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इनके पीछे सिर्फ बर्फ और बर्फ नजर आ रही है। भारत में भी इस समय कई पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।
ये इटली भी हो सकता है, जहां दोनों ने शादी की और स्विट्जरलैंड भी। वैसे विराट और अनुष्का को 21 दिसंबर से पहले भारत लौटना है जंहा वह शानदार रिसेप्शन का अायोजन करेंगे। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘स्वर्ग में, सचमुच’, इसके अलावा और कुछ नहीं लिखा है। वैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। तो क्या विराट और अनुष्का कश्मीर में हनीमून मना रहे हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट।